देश में कोरोना से मौतें एक लाख के पार, नए मामले घटे मगर केरल में बिगड़े हालात
सुमन कुमार
कोरोना पर राहत की खबर लगातार जारी है। देश में कोरोना के टेस्ट की संख्या अधिक रहने के बावजूद नए कोरोना मरीजों की संख्या में गिरावट जारी है। प्रति एक लाख जांच पर अब संक्रमितों की संख्या देश में घटने लगी है। शुक्रवार को नए मरीजों की संख्या फिर से 80 हजार से नीचे आ गई। हालांकि देश में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा एक लाख को पार कर गया है। शुक्रवार को भी देश में 24 घंटे में एक हजार से अधिक कोरोना मौतें दर्ज की गई हैं। हालांकि केरल और कर्नाटक जैसे दक्षिणी राज्यों में कोरोना का कहर बढ़ता दिख रहा है। खासकर केरल अब महाराष्ट्र के बाद नए कोरोना केसेज के मामले में देश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। कर्नाटक तीसरे स्थान पर है।
देश में क्या है मरीजों की स्थिति
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार की देर रात तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या में महज 2779 की बढ़ोतरी हुई और ये 9,44,996 हो गई है। दूसरी ओर ठीक हो चुके मरीजों का आंकड़ा 54 लाख के पार पहुंच गया है। अब तक 54,27,706 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं। देश में कुल 64,73,544 कोरोना संक्रमित अब तक सामने आए हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 1,00,842 लोगों की मौत हो चुकी है यानी कुल मरीजों में 1.56 प्रतिशत को बचाया नहीं जा सका है। देश में कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 84 प्रतिशत (83.84) के पास पहुंच गया है जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 15 प्रतिशत के नीचे (14.60) आ गयी है। पिछले 24 घंटे में 75628 लोगों ने कोरोना को हराने में कामयाबी पायी है।
देश में शुक्रवार को 79476 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। नए मरीजों की संख्या के मामले में महाराष्ट्र फिर शीर्ष पर है। बुधवार को राज्य में 15591 नए मरीज सामने आए हैं जो कि एक दिन पहले के मुकाबले करीब एक हजार कम है। राज्य में रोजाना होने वाली मौतों की संख्या शुक्रवार को बढ़ गई है। एक दिन में यहां 424 लोगों की मौत हुई है जो कि जो कि देश में एक दिन में कोरोना से होने वाली कुल मौतों का करीब 40 प्रतिशत है। पूरे देश में एक दिन में कोरोना से 1069 मौतें हुई हैं।
बात अगर देश की राजधानी दिल्ली की करें तो यहां पिछले 24 घंटे में नए मरीजों की संख्या 2920 रही है। कुल नए मरीजों का करीब 75 प्रतिशत हिस्सा देश के सिर्फ 9 राज्यों में सिमटा है जबकि करीब 96 प्रतिशत हिस्सा देश के 20 राज्यों में सिमटा है। केरल में 9258, कर्नाटक में 8793, आंध्र प्रदेश में 6555, तमिलनाडु में 5595, यूपी में 3894, ओडिशा में 3600, बंगाल में 3310, छत्तीसगढ़ में 2637, राजस्थान में 2211, मध्य प्रदेश में 2019, तेलंगाना में 1718, हरियाणा में 1476, असम में 1416, बिहार में 1398, गुजरात में 1310, जम्मू एवं कश्मीर में 1090, पंजाब में 1065 और झारखंड में 736 नए मरीज सामने आए हैं।
देश में कितने टेस्ट
देश में कोरोना के टेस्ट की संख्या शुक्रवार को 11 लाख से ऊपर रही। शनिवार को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 24 घंटे में देश में 11 लाख 32 हजार 675 टेस्ट हुए हैं जबकि देश में कुल टेस्ट की संख्या सात करोड़ 78 लाख 50 हजार 403 पहुंच गयी है।
पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर
किस राज्य में कितनी मौतें
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर शनिवार को अपडेट किए गए डाटा के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 1069 मौतें हुई हैं। कुल मौतों में से 40 प्रतिशत अकेले महाराष्ट्र में जबकि करीब 76 प्रतिशत मौतें सिर्फ 7 राज्यों में हुई हैं। महाराष्ट्र में 424, कर्नाटक में 125, तमिलनाडु में 67, यूपी में 53, बंगाल में 53, पंजाब में 50 और दिल्ली में 37 मौतें हुई हैं। शेष करीब 24 प्रतिशत मौतें देश के अन्य 23 राज्यों में हुई हैं। इनमें से मध्य प्रदेश में 36, आंध्र प्रदेश में 31, हरियाणा में 23, केरल में 20, ओडिशा में 16, छत्तीसगढ़ में 16, राजस्थान में 16, गुजरात में 15, जम्मू कश्मीर में 14, उत्तराखंड में 11, असम में 10, तेलंगाना में 8, झारखंड में 8, हिमाचल प्रदेश में 7, पुडुचेरी में 7, बिहार में 6, चंडीगढ़ में 5, त्रिपुरा में 3, गोवा में 2, अरुणाचल प्रदेश में 2, सिक्किम में 2, मेघालय में 1, मणिपुर में 1 और मौत हुई है।
इसे भी पढ़ें-
Comments (0)
Facebook Comments (0)